फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्रा: दिवाली-छठ से पहले मुश्किल...ट्रेनों में वेटिंग 300 पार, सिडकुल कर्मी परेशान

Mon, 02 Nov 2026 12:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दीपावली-छठ पर घर जाने के लिए सिडकुल कर्मियों को ट्रेनों में 250-300 तक वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
रेल। - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की चाहत में प्रवासी सिडकुल कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रुद्रपुर सिटी स्टेशन होकर गुजरने वाली लालकुआं और काठगोदाम रूट की सभी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच गई हैं। घर जाने वाले श्रमिक कंफर्म टिकट के लिए भटक रहे हैं।

रुद्रपुर सिटी स्टेशन से रोजाना 24 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस, उत्तराखंड संपर्क क्रांति, नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी, जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ, कानपुर गरीब रथ और मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर प्रमुख हैं। लालकुआं से रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट तक चार पैसेंजर ट्रेनें भी चलती हैं जो सीधे सिडकुल कर्मचारियों को लाभ पहुंचाती हैं। त्योहारों के कारण सबसे ज्यादा मार बिहार, यूपी, झारखंड और बंगाल जाने वाले यात्रियों पर पड़ी है। हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 280 से ऊपर है। रानीखेत एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति में भी 200 से ज्यादा वेटिंग चल रही है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से लालकुआं और काठगोदाम से बिहार और बंगाल के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

50 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन

सिडकुल पंतनगर में 50 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक काम करते हैं जिनमें बड़ा हिस्सा बिहार और पूर्वी यूपी का है। छठ उनके लिए सबसे बड़ा पर्व है। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक पूर्वंचली घर जाते हैं। टिकट नहीं मिलने से कई श्रमिक निजी बसों का सहारा ले रहे हैं जहां सामान्य किराये से तीन गुना तक वसूली हो रही है। कई कर्मियों ने अपनी छुट्टियां भी कैंसिल कर दी हैं।

त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी है। यात्रियों की मांग पर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विचार किया जा रहा है। यात्रियों से अपील है कि वे कंफर्म टिकट के साथ ही यात्रा करें।

विज्ञापन

-सफदर हुसैन, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें