फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी से पहाड़ तक सप्लाई हो रही थी स्मैक: पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह तस्कर गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 03:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बहेड़ी से सस्ते दाम पर खरीदी जा रही स्मैक और नशीले इंजेक्शन पहाड़ के शहरों तक पहुंचाए जा रहे थे। पुलभट्टा पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े छह लोगों को अल्मोड़ा, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया है। 
Register For Event
विज्ञापन
छह तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहेड़ी से सस्ते दाम पर खरीदी जा रही स्मैक और नशीले इंजेक्शन पहाड़ के शहरों तक पहुंचाए जा रहे थे। पुलभट्टा पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े छह लोगों को अल्मोड़ा, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की कड़ी 30 सितंबर को बहेड़ी सीमा पर पकड़े गए सद्दाम हुसैन से जुड़ी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सद्दाम के पास से 150 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, दो मोबाइल और 3500 रुपये मिले थे। उसके मोबाइल की व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल खंगालने पर पहाड़ में सक्रिय लोगों के संपर्क सामने आए। इसके बाद अक्षय, सौरभ, पीयूष, भूपेंद्र सिंह मेहता, यशोदा टम्टा और रवि थापा को पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बहेड़ी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ में छोटी-छोटी मात्रा में बेचते थे। इनमें कई पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। अब पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें