फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठाकर प्रधानाध्यापक गैरहाजिर, निलंबित; मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 12 Dec 2025 01:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा शॉकर में बच्चों को बिना जमीन पर बैठाकर प्रधानाध्यापक का विद्यालय में गैरहाजिर होना उन्हें महंगा पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिलने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया। 
Register For Event
विज्ञापन
निलंबित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा शॉकर में बच्चों को बिना टाट पट्टी के जमीन पर बैठाकर प्रधानाध्यापक का विद्यालय में गैरहाजिर होना उन्हें महंगा पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिलने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दो सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12 बजे जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक हरेंद्र कुमार मिश्रा अचानक प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा शॉकर पहुंच गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं विद्यालय में कार्यरत दो अन्य सहायक अध्यापकों ने दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों की उपस्थिति दैनिक पंजिका में दर्ज नहीं की थी। विद्यार्थी बाहर धूल में बिना टाट पट्टी के जमीन पर बैठे थे और दोनों अध्यापक कोने में खड़े बातें करने में मशगूल थे।

डीईओ ने बच्चों से सवाल पूछे जिसका बच्चे जवाब नहीं दे पाए। बच्चों का शिक्षा स्तर काफी कम पाया गया। यह देखकर डीईओ आग बबूला हो गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दोनों अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। निलंबित प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है। लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद भी अध्यापक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला पा रहे हैं ।
विज्ञापन


संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की दशा में दोनों अध्यापकों के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की शिक्षा में लापरवाही तकई बर्दाश्त नहीं होगी। -हरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें