फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, अभियुक्त फरार; वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

Sun, 23 Aug 2026 04:52 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में 16 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
नाबालिक को झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र से नाबालिक को झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। शरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त पर पोक्सो और अन्य धारों में प्राथमिक की दर्ज कर ली है।

रुद्रपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बिजनौर जिले के अफजलगढ़ (कादराबाद) निवासी सोनू ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि सोनू किशोरी को जसपुर/पतरामपुर क्षेत्र स्थित अपनी बहन के घर ले गया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो के दम पर किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।

पीड़िता ने जब आपबीती परिजनों को बताई और मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपी के माता-पिता ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच महिला दरोगा नीलम मेहरा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें