फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में मिनी बाईपास को मिली मंजूरी: अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक नई सड़क के लिए शासन से वजट स्वीकृत

Sat, 21 Nov 2026 12:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दशकों से बंद अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक की सड़क को मिनी बाईपास बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
Register For Event
विज्ञापन
Rudrapur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशकों से बंद पड़ी अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक की सड़क को मिनी बाईपास के रूप में विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द इसका कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

1.150 किमी लंबे मोटर मार्ग के लिए 16.90 लाख का आगणन तैयार किया गया था। शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने स्वीकृति के संबंध में लोक निर्माण के प्रमुख अभियंता को पत्र भी जारी कर दिया है। दशकों से बंद होने के कारण इस मार्ग का उपयोग नहीं हो पा रहा था। इसके विकसित होने से काशीपुर बायपास पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। नगर निगम की टीम के साथ मार्ग का स्थल निरीक्षण और सर्वे कराया गया था। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस सड़क को प्रमुखता से बनाने का अनुरोध किया गया था जिसे सीएम ने अपनी घोषणा में शामिल किया था। सीएम के निर्देश पर अब वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस सड़क के खुलने से इंदिरा कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, इंदिरा बंगाली कॉलोनी और भूरारानी क्षेत्र के हजारों लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

सीएम के मार्गदर्शन में शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और जाम से राहत दिलाना निगम की प्राथमिकता है। -विकास शर्मा, मेयर।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें