फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नौ साल बाद गोवा से दबोचा गया चेक बाउंस का आरोपी

Fri, 19 Sep 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने नौ साल बाद चेक बाउंस के वारंटी को गोवा से गिरफ्तार कियाा है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि एकनाथ तारी, सोल प्रोप्राइटर, धनलक्ष्मी इंटरप्राइजेज, एफ-एफ-2, प्रथम तल, वासुदेव रेजिडेंसी, निकट कामत नर्सिंग होम, गोवा के खिलाफ वर्ष 2016 में चेक बाउंस का केस दर्ज हुआ था। अभियुक्त वारंट जारी होने के बाद से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम ने आरोपी एकनाथ को गोवा के शांतिनगर में उसके घर के बाहर से वारंट तामील कर गिरफ्तार किया। आरोपी घर से भागने की फिराक में था। आरोपी खनन का कारोबार करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें