फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर: बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर नर हाथी की मौत, छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर हादसा

Wed, 28 Oct 2026 10:55 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर के छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक नर हाथी की मौत हो गई। टक्कर से हाथी का दांत टूट गया, जिसे रेलवे ने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
Register For Event
विज्ञापन
बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर नर हाथी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर के छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक भीषण रेल हादसा सामने आया, जिसमें लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 55/8 के समीप की है। हादसा तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रुद्रपुर रेंज के तहत हुआ है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का एक दांत टूटकर दूर जा गिरा, जिसे घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षात्मक दृष्टि से अपने कब्जे में ले लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आज (बुधवार) औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद हाथी का दांत वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे की टीमों में हड़कंप मच गया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर डिवीजन के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी आनन-फानन में दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मृत नर हाथी के शव का पोस्टमार्टम आज दोपहर 11 बजे विशेषज्ञों के डॉक्टर पैनल द्वारा किया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाथी के शव को नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा। वहीं, वन विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या ट्रेन अपनी निर्धारित गति सीमा में चल रही थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें