फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितेश हत्याकांड: मुख्य हमलावर विकास मुठभेड़ में गिरफ्तार, पिता-भाई भी दबोचे; नेपाल भागने की फिराक में था

Sat, 14 Nov 2026 11:37 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नितेश हत्याकांड के मुख्य हमलावर विकास को वारदात के 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलभट्टा में पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश के दौरान उसके पैर में गोली लगी। वह नेपाल भागने की फिराक में था। 
Register For Event
विज्ञापन
नितेश हत्याकांड का मुख्य हमलावर विकास मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर जिला अस्पताल में नितेश जोहरी की हत्या के बाद फरार हुए मुख्य हमलावर विकास को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वारदात के दौरान विकास सबसे आगे था और उसी ने नितेश पर चाकू से मुख्य वार किए थे। हत्या के बाद वह बरेली पहुंच गया था और नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके भाई और पिता को भी गिरफ्तार किया है।

जगतपुरा में मोबाइल कारोबारियों के बीच हुए विवाद के बाद कारोबारी नितेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद विकास बरेली भाग गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसकी शाम की ट्रेन थी और वह नेपाल भागने की फिराक में था। कोतवाली पंतनगर और एसओजी की टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे रुद्रपुर ला रही थी। इसी दौरान पुलभट्टा थाना क्षेत्र बरेली रोड पर आरोपी पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा। जबाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गठित टीमों ने पहले उसके भाई और पिता आकाश कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद विकास की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलभट्टा, दिनेशपुर और एसओजी की टीमें दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी के पास से फिलहाल कोई हथियार बरामद होने की जानकारी नहीं है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजय गणपति, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें