रुद्रपुर के खेड़ा में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई आठ एकड़ जमीन को लेकर मामला गरमाया हुआ है। मुस्लिम समाज के लोग प्रशासन और मेयर विकास शर्मा से ईदगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति मांग रहे हैं, लेकिन मेयर का साफ तौर पर कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन मुक्त कराई गई है। वह किसी भी कीमत पर उस जमीन पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं देंगे। जिन लोगों को आपत्ति है वह अपनी जमीन पर नमाज पढ़वा लें। सरकारी जमीन पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी।