फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रसोई गैस संकट के बीच इंडेक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी

Thu, 02 Apr 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण घरेलू गैस का संकट शुरू हो गया है। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के लिए न्यूनतम 21 दिन किए जाने के बाद बाजार में एकाएक इंडेक्शन चूल्हे की मांग बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर इंडेक्शन चूल्हा खरीदने के लोग पहुंच रहे हैं। रसोई गैस नहीं होने के चलते लोगों ने दूसरे विकल्प की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी लोगों ने तेजी से इंडक्शन चूल्हा खरीदना शुरू कर दिया। होटल, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट कारोबारी भी इंडक्शन कुकिंग, इलेक्ट्रिक फ्रायर, कॉम्बी ओवन और इलेक्ट्रिक राइस कुकर जैसे उपकरण खरीद रहे हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में उछाल आया है।
गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी अवधेश गुप्ता ने बताया कि इंडक्शन चूल्हे की मांग को देखते हुए उन्होंने ऑर्डर दे दिया है। उनका कहना है कि ताकि आने वाले समय में किसी भी प्रकार की परेशानी बचा जा सके।
विज्ञापन

मनभावन इंटरप्राइजेज के प्रियांशु अग्रवाल ने बताया कि इंडक्शन की मांग बढ़ रही है। इसी के चलते उन्होंने इंडक्शन चूल्हे के स्टॉक की डिमांड भेजी है। बताया कि रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए इंडक्शन की मांग और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें