काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य और जन जागरूकता के लिए धार्मिक स्थल द्रोणासागर में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। सोमवार को देर शाम मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मेयर ने कहा कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता के लिए समय-समय पर अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं ताकि काशीपुर भी देश के साफ स्वच्छ शहरों में दिखाई दे। वहां पार्षद कुलदीप शर्मा, अनिल कुमार, रवि प्रजापति, वैशाली गुप्ता, अनीता कांबोज, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, शिवांश गोले, पुष्कर सिंह बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता आदि थे। संवाद