फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बापू पुण्यतिथि

Sat, 31 Jan 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता मुंशी राम चौराहा स्थित प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां पर बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। यहां पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, महेंद्र लोहिया, सुशील भटनागर, डॉ. रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, ब्रह्मपाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुण्यतिथि पर याद आए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी



रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुए उन्हें नमन किया। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। रुद्रपुर के ग्राम लंबाखेड़ा में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, नरेश सागर, मुनव्वर अली, अरविंद सक्सेना, अनीता, नथिया देवी, मकसूद अली, बलबीर, जफर अली, शरीफ अहमद, इकबाल हुसैन आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें