काशीपुर। बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि 21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए काशीपुर में जीजीआईसी काशीपुर, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बांसखेड़ा, जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज, राजकीय इंटर कॉलेज जोशी मझरा, बरखेड़ी, जीबी पंत इंटर कॉलेज, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी, रूपकिशोर लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्रीगुरुनानक इंटर कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवलालपुर अमरझंडा, बरखेड़ा पांडे, तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आरएस ढिल्लो इंटर कॉलेज महादेव नगर, श्रीगुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियन की नियुक्ति कर दी है। परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न कराने, केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करने आदि के निर्देश दिए हैं। बताया कि 10वीं में 3099 और 12वीं में 2704 विद्यार्थी पंजीकृत है।