फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महाविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर जताया आक्रोश

Thu, 20 Aug 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य ने 27 अगस्त को प्रबंधन समिति की होने वाली बैठक में समस्याओं पर निर्णय का दिया भरोसा
विज्ञापन

छात्राें को बस किराये में छूट देने की मांग
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर में शुल्क वृद्धि करने पर घनसाली संघर्ष मोर्चा ने कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने शुल्क वृद्धि का फैसला वापस लेने, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बस किराये में छूट देने और मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान करने की मांग की। इस मामले में संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य डॉ. बीसी उनियाल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से पहले करीब 1800 रुपये शुल्क लिया जाता था जो अब बढ़कर करीब 8000 रुपये हो गया है। उन्होंने शुल्क वृद्धि को छात्रहित में वापस लेकर पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की। बस किराया में 50 प्रतिशत छूट की सुविधा देेने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि महाविद्यालय क्षेत्र के आसपास मोबाइल नेटवर्क नहीं है। नेटवर्क की सुविधा न होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. उनियाल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि समस्याओं को लेकर 27 अगस्त को प्रबंधन समिति के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर घनसाली संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आर्य, जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, अनुज लाल शाह, बीडीसी सदस्य पुरुषोत्तम आर्य, विनोद लाल, विनोद कुमार, शांति श्रीवाण, प्रदीप नैथानी, सुनीता रावत, पार्वती नेगी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें