फाटा। रुद्रप्रयाग पुलिस ने गौराकुंड में ईमानदारी मिसाल पेश की है। महाराष्ट्र से केदारनाथ यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु सोमवती देवी गौरीकुण्ड स्थित कुंड में स्नान कर रही थी। स्नान के दौरान उनका पर्स कुंड के पास छूट गया। आरक्षी लक्ष्मी की नजर इस लावारिस पर्स पर पड़ी। उन्होंने पर्स को अपने कब्जे में लिया। महिला श्रद्धालु से संपर्क स्थापित किया तो वे केदारनाथ धाम पहुंच गयी थी। महिला आरक्षी ने उन्हें बताया कि उनका बैग सुरक्षित है जिसमें सोने के कान के कुंडल, आवश्यक दस्तावेज और नकदी व कीमती सामान मौजूद था। महिला आरक्षी ने श्रद्धालु को अपना मोबाइल नंबर देकर पर्स ले जाने को कहा। बृहस्पतिवार सुबह महिला तीर्थ यात्री को पर्स गौरीकुण्ड में वापस दिया। संवाद