फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर आरोपी पिता-पुत्रों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर निवासी शहजाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच दिन पूर्व उसका भाई सय्याद सलारपुर स्थित अपने खेत पर गया था। वहां पर आरोपी उसके खेत से मिट्टी उठाकर अपने ईंट भट्ठे पर डाल रहे थे। उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला करके उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शोएब, शमशुद्दीन, जुनैद व नसीम निवासी टांडा भनेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें