फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन। नारसन कस्बे में शांतिकुंज कट के पास सोमवार सुबह दो बाइकों में हुई भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सोमवार को रतन सिंह निवासी सकौती बाइक से नारसन कस्बे में किसी काम से आए थे जैसे ही शांतिकुंज कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही बुलेट ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार रतन सिंह निवासी सकौती व बुलेट सवार द्रवित व आसिफ निवासी गांव राजूपुर देवबंद उत्तर प्रदेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आसिफ की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें