फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ओवरलोड डंपर से बचने के दौरान स्कूल बस पलटने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सोहलपुर रोड पर सोमवार सुबह निजी स्कूल बस का खनन से भरे वाहन को बचाने की कोशिश में संतुलन बिगड़ गया। बस सड़क किनारे खेत में एक तरफ झुक गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं ।
विज्ञापन




सोमवार सुबह एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर सोहलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े खनन से भरे एक डंपर को बचाने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बस सड़क से उतरकर पास के खेत में तिरछी होकर झुक गई।

बस के अचानक झुकने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ देर बाद बस को सीधा कर वहां से रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन




सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता सोनू कश्यप, अजीम, अमीर, अंकित कुमार, मिथुन, समीर, मोहित सैनी और पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड खनन डंपरों का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कलियर क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहन लगातार चल रहे हैं जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो संबंधित विभागों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलियर से बेडपुर, सोहलपुर और हद्दीवाला मार्ग पर खनन वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि एक बस का संतुलन बिगड़ गया था। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ है। बस को लेकर चालक स्कूल के लिए रवाना हो गया था। खनन से भरे चार डंपरों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें