फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संयुक्त टीम ने पकड़े खनन वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अवैध खनन पर कार्रवाई के आदेश पर राजस्व व भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की संयुक्त टीम ने लक्सर तहसील क्षेत्र में छापे मारे। इस दौरान अवैध खनन में लगी सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियाें को पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासनिक आदेशों के बावजूद क्षेत्र में चोरीछिपे अवैध खनन किया जा रहा है। इस संबंध में शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों को अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी व खनन के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।

जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजिम खान ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ तहसील क्षेत्र के रामपुर रायघटी में छापा मारा। छापे के दौरान यहां अवैध खनन में लगी सात ट्रैक्टर -ट्रॉलियों को पकड़ा गया। कुछ अन्य लोग कार्रवाई की भनक लगने पर वाहन लेकर इधर-उधर निकल भागे। जिला खान अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को भिक्कमपुर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें