गर्म कपड़ों से सजा बीटी गंज बाजार - संवाद
सिविल अस्पताल में सोमवार को आठ मरीजों में काला पीलिया की पुष्टि हुई। दो मरीजों में लक्षण पाए गए। उनके वायरल लोड की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इसके अलावा दो मरीजों में टाइफाइड और एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।
सिविल अस्पताल में इन दिनों शहर व आसपास के क्षेत्रों में काला पीलिया के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को अस्पताल में काला पीलिया (हेपेटाइटिस-सी) के मरीज सामने आए हैं। अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. मशरूफ अली ने बताया कि उनकी ओपीडी में आए मरीजों में आठ में काला पीलिया (हेपेटाइटिस-सी) की पुष्टि उनकी जांच रिपोर्ट में हुई।
एक मरीज में डेंगू पाया गया। वहीं अस्पताल में मौजूद चिकित्साधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि उनकी ओपीडी में दो मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि और दो मरीजों में काला पीलिया के लक्षण मिले। उन्होंने बताया कि काला पीलिया के संदिग्ध दोनों मरीजों के वायरल लोड की जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चल सकेगा।
फिलहाल चिकित्सकों की ओर से मरीजों को दवा दे दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण काला पीलिया तेजी से फैलता हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरों से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है। वहीं काला पीलिया के मरीजों को भी सावधानी बरतने के साथ सतर्क रहने को कहा है।
डेंगू मरीजों के लिए आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। काला पीलिया और सभी मरीजों के लिए दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं। मरीजों की सुविधाओं के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह कार्य कर रहा है ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।
-डॉ़ संजय कंसल, सीएमएस, सिविल अस्पताल, रुड़की