फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । संगठन ने मानदेय बढ़ाने, अनावश्यक कटौती बंद करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक प्रणाली से न जोड़ने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया।संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लंबे समय से काम करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय बेहद कम है, जबकि कार्य का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न मदों में कटौती से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बायोमेट्रिक प्रणाली से जोड़ने के निर्णय को भी गलत बताया। अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर ममता, अंजू पाल, कविता रानी, रजनी, फराना, पूनम, राधा, रीना, अखिलेश और बबली आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें