फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि: पहले राज्य के पात्र अभ्यर्थियों को मौका, सीटें बचीं तो ऑल इंडिया कोटे में होंगी शामिल

Thu, 19 Nov 2026 10:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

आयुष एवं आयुष शिक्षा अनुभाग के अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से 19 नवंबर को जारी पत्र में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. एसके बरनवाल को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की यूजी मॉपअप काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की यूजी मॉपअप काउंसलिंग में आरक्षित श्रेणी की सीटें खाली रहने की आशंका के बीच शासन ने सीटों के आवंटन पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि राज्य कोटे की आरक्षित सीटों को पहले अन्य आरक्षित श्रेणियों में परिवर्तित कर उत्तराखंड के पात्र अभ्यर्थियों से ही भरा जाएगा। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें ऑल इंडिया कोटे की सामान्य सीटों में शामिल किया जा सकेगा।

विज्ञापन


आयुष एवं आयुष शिक्षा अनुभाग के अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से 19 नवंबर को जारी पत्र में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. एसके बरनवाल को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने छह नवंबर को पत्र भेजकर मॉपअप काउंसिलिंग में आरक्षित श्रेणी और उपश्रेणी की सीटें खाली रहने की आशंका जताते हुए उन्हें अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित करने की शासन से अनुमति मांगी थी।

शासन ने स्पष्ट किया कि राज्य कोटे की आरक्षित सीटों को पहले किसी अन्य आरक्षित श्रेणी में परिवर्तित कर संबंधित सीटें उत्तराखंड के पात्र अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। राज्य कोटे के सभी उपलब्ध पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार सीट आवंटित करने के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तभी उन्हें ऑल इंडिया कोटे (सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए खुला) में परिवर्तित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित

Trending Videos
विज्ञापन

गाैरतलब है कि माॅप अप राउंड काउंसलिंग करीब 565 रिक्त सीटों के लिए की जा रही है। वहीं बड़ी संख्या में आरक्षित सीटों के खाली रहने की संभावना है। जिससे शासन का यह निर्णय सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए राहत देगा।

शासन से निर्देश मिले हैं कि राज्य कोटे की आरक्षित सीटों को पहले अन्य आरक्षित श्रेणियों में परिवर्तित कर उत्तराखंड के पात्र अभ्यर्थियों से ही भरा जाएगा। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें ऑल इंडिया कोटे की सामान्य सीटों में शामिल किया जा सकेगा।
- डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें