फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नशे की लत पूरी करने के लिए चुराते थे स्कूटी, तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी की दो स्कूटी बरामद, आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जा चुके हैं जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। स्मैक के नशे की लत पूरी करने के लिए स्कूटी चोरी करने वाले तीन युवकों को काेतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी आवास विकास कॉलोनी और दूसरी देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा वाली गली से चोरी की गई थी। तीनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते 10 अक्तूबर को देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा वाली गली निवासी हर्षित अग्रवाल ने अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, तीन नवंबर को आवास विकास निवासी हर्षित सनाढ्य ने भी अपनी स्कूटी चोरी होने की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। चार नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की दो स्कूटी लेकर तीन युवक आईडीपीएल फायर स्टेशन के पास खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को स्कूटी समेत पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान आयुष छेत्री निवासी आईडीपीएल गेस्ट हाउस के पास, कृष और रवि निवासी सुभाष नगर, बनखंडी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब छह वर्षों से स्मैक के नशे के आदी हैं। नशे की लत के चलते परिजनों ने भी उन्हें घर से अलग कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आयुष छेत्री के खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि कृष और रवि के खिलाफ पूर्व में चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें