फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: किराना दुकान से पैसे चोरी

Sun, 16 Aug 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। भानियावाला में चोरों ने गणपति गार्डन के पास मुकेश चौहान की किराना दुकान का शीशे का दरवाजा तोड़कर गल्ले से करीब आठ हजार रुपये चोरी कर लिए। 15 अगस्त रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर गए मुकेश अगले दिन सुबह पहुंचे तो शटर उठा और कांच का दरवाजा टूटा मिला। दुकान के फर्श और गल्ले पर खून के निशान थे। जांच में एक भूरा पर्स गायब मिला, जिसमें नकदी और दुकान के नाम का बिल था। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें