मौन जुलूस को लेकर बैठक करते बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत आयोजक।
नगर निगम अंतर्गत बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर के समीप बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्रीय लोगों की जनसभा आयोजित हुई। लोगों ने 2 फरवरी को आयोजित मौन जुलूस को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने बापूग्राम, सुमन विहार, बीसबीघा, मीरानगर, गीतानगर, नंदुफार्म, मनसा देवी समेत अन्य क्षेत्रों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की।
बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के सह संयोजक रविंद्र राणा ने बताया कि आज 2 फरवरी सुबह करीब 10 बजे क्षेत्रवासी आईडीपीएल हॉकी मैदान में एकत्रित होंगे। वहां से मौन जुलूस हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए त्रिवेणीघाट चौक और फिर रेलवे रोड होते हुए तहसील परिसर में पहुंचेगी।
तहसील में एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा जाएगा। जुलूस में बापूग्राम, सुमन विहार, बीसबीघा, मीरानगर, गीतानगर, नंदूफार्म, मनसा देवी, गुमानीवाला समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। इस मौके पर समिति संयोजक रमेश जुगलान, पार्षद सत्या कपरूवाण, वीरेंद्र रमोला, सतवीर भंडारी, मुस्कान चौधरी, सुरेंद्र सिंह नेगी, राम कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।