फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राष्ट्रीय जुजित्सु में प्रज्ञा जोशी को मिला कांस्य पदक

विज्ञापन
01 राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप में प्रज्ञा जोशी ने जीता कांस्य पदक।स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
ऋषिकेश। सहारनपुर उत्तर प्रदेश स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ से 12 अक्तूबर तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर जुजित्सु चैंपियनशिप 2025 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया। उत्तराखंड की टीम ने इस प्रतियोगिता में 51 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एशियन जुजित्सु कोच एवं फेडरेशन निदेशक सतीश जोशी ने बताया कि ऋषिकेश की प्रज्ञा जोशी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग की सीनियर महिला स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रज्ञा जोशी का नाम विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप 2025 के लिए संभावित टीम सूची में शामिल किया गया है। जो नवंबर माह में बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें