फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वागत द्वार बनाने नहीं दिया तो धरने पर बैठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। ग्राम पंचायत हरिपुरकलां में स्वागत द्वार लगाने का कार्य शुरू होते ही वृद्ध आश्रम की पदाधिकारियों ने विरोध शुरू हो गया। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधि और अन्य लोग वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सविता शर्मा ने बताया कि पंचायत की ओर से हरिपुरकलां और हरिद्वार की सीमा पर गीता कुटीर पुलिस चौकी के समीप स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। गेट के पास वृद्ध आश्रम के नाम से एक बहुमंजिला भवन बनाने वालों ने सड़क व निकास नाले पर अतिक्रमण कर निर्माण किया हुआ है। आश्रम के लोग पंचायत को स्वागत द्वार निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि इस कथित रूप से बन रहे वृद्ध आश्रम की संपत्ति की जांच करवाई जाएगी। आश्रम संचालकों की ओर से नाले पर अतिक्रमण कर बहुमंजिला भवन निर्माण किया गया है। विकास प्राधिकरण और तहसील प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आश्रम की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर धरना जारी रहेगा। इस दौरान विक्रांत भारद्वाज, प्रेमलाल शर्मा, अनिल बहुखंडी, लक्ष्मी जुगरान, सीमा कोठारी, दीपक, अंकित बिजल्वाण, हिमांशु सिलस्वाल, कामेश प्रजापति, विजय शर्मा, नरेंद्र कोठारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें