फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप

Wed, 19 Aug 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले ढाई माह से नहीं मिला मानदेय, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ठेकेदार ने कहा, अस्पताल प्रशासन ने बिल पास नहीं किया
चिकित्सा अधीक्षक बोले, बजट नहीं होने से अटका भुगतान
ऋषिकेश। राजकीय उप जिला चिकित्सालय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सफाई कर्मचारियों को पिछले ढाई माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय भुगतान की मांग के लिए कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की है। उपजिला चिकित्सालय में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से 24 सफाई कर्मी तैनात हैं। बुधवार को यह सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि अस्पताल प्रबंधन व एजेंसी संचालक से लगातार मानदेय भुगतान की मांग की जा रही है। लेकिन एजेंसी संचालक अस्पताल से बजट न मिलने की बात कह कर भुगतान नहीं कर रहा है। बीते ढाई महीने से मानदेय न मिलने के कारण उनके समक्ष रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं अस्पताल में सफाई न होने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, ममता, सुषमा, रजनी, राजकुमारी, अखिलेश आदि शामिल थे।
- अस्पताल प्रशासन ने बीते दो माह से बिल भुगतान नहीं किया है। जिससे सफाई कर्मियों का मानदेय अटक गया है। बजट मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। अजय सैनी, एजेंसी संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बजट उपलब्ध न होने के कारण हाउस कीपिंग एजेंसी को भुगतान नहीं हो पाया है। सफाई कर्मियों से सफाई व्यवस्था सुचारू रखने को कहा गया है। जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। डॉ. आनंद सिंह राणा, सीएमएस,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें