फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कैंसर पीड़ित बच्चे को बचाने के लिए किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के चार सदस्यों ने सेवा भावना का परिचय देते हुए सात वर्षीय बच्चे की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। हल्द्वानी निवासी सात वर्षीय लवराज कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। जौलीग्रांट अस्पताल में बोनमैरो ट्रांसप्लांट होना है, जिसके लिए उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही समिति अध्यक्ष साकिर हुसैन को पता चला तो समिति के सक्रिय सदस्य नफीस अहमद, मोहम्मद नईम अंसारी, मोहम्मद अकरम और अधिवक्ता महताब आलम आगे आए और रक्त देने के लिए अस्पताल पहुंच गए। चारों ने रक्तदान कर संकट की घड़ी में परिजनों का साहस बढ़ाया। वहीं, एक अन्य मरीज शंकुतला देवी को भी सदस्य परवेज अली और जैकब खान ने रक्त दिया। अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि समिति निस्वार्थ भाव से लोगों को रक्त मुहैया कराकर सेवा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें