फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कुलदीप यादव को आशीर्वाद देने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

Sun, 15 Mar 2026 02:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एयरपोर्ट से बाहर निकलते धीरेंद्र शास्त्री: संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से मसूरी के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उनके अनुयायियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री चार्टर्ड विमान से शाम सवा चार बजे खजुराहो से एयरपोर्ट पहुंचे। कुछ देर एयरपोर्ट के विश्राम गृह में रुकने के बाद वह बाहर निकले। कई अनुयायियों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कुछ प्रशंसकों ने उनकी फोटो भी ली। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।

कुलदीप उनके काफी प्रिय हैं। वह भारत माता के लिए काम कर रहे हैं और बालाजी के भक्त भी हैं इसलिए उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। जिसके बाद धीरेंद्र शास्त्री कड़ी सुरक्षा में मसूरी के लिए रवाना हुए। शास्त्री के एयरपोर्ट आने से कुछ देर पहले क्रिकेटर तिलक वर्मा भी एयरपोर्ट से मसूरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें