फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बड़ासीग्रांट में सीता हरण देखने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बड़ासीग्रांट में रामलीला का मंचन करते कलाकार: रामलीला समिति
विज्ञापन
जौलीग्रांट। आदर्श रामलीला समिति बड़ासीग्रांट की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन सीता हरण, सूर्पनखा-लक्ष्मण संवाद और जटायू-रावण युद्ध आदि का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि शाह ने कहा कि राम के बिना सनातन अधूरा है। रामलीला समाज को मर्यादा, शौर्य और आदर्श जीवन का संदेश देती है। मंचन के दौरान रावण द्वारा मायावी रूप धरकर छल से सीता का हरण किया गया। जिसके बाद जटायु की ओर से रावण को रोकने के प्रयास में जटायु बुरी तरह घायल हो जाते हैं। कार्यक्रम मेें समिति अध्यक्ष दिनेश चुनारा, गिरीश चंद, नरेश, रवि भारती, सुरजीत सिंह, अंजू, प्रदीप, सर्वेश कुमार, रेनू चुनारा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें