कांवड़ यात्रा-
- 55 सफाई कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम प्रशासन की ओर से दो शिफ्ट में सफाई कराई जा रही है। इसके लिए 55 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी आईडीपीएल क्षेत्र में लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रा में प्रशासन की ओर से आईडीपीएल डाकघर के पीछे और आम बाग विस्थापित पार्किंग बनाई गई है। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 15 मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं। इन शौचालयों और पार्किंग परिसर की सफाई के लिए 55 कर्मचारी लगाए गए हैं। काम की निगरानी करने के लिए 15 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई हैं। शौचालयों में एकत्रित होने वाले सलज को टैंकरों में भरकर लक्कड़घाट स्थित एसटीपी में पहुंचाया जा रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित सिंह नेगी ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। आईडीपीएल और आम बाग में बनाई गई पार्किंग में भी दो शिफ्टों में सफाई की जा रही है। शौचालयों की भी नियमित सफाई की जा रही है।