ऋषिकेश। चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरुद्ध होने और मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किए जाने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। उन्हें किसी भी स्थिति में आगे न भेजा जाए। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में आने वाले श्रद्धालुओं को यही रोका गया। चारधाम यात्रा नियंत्रण बोर्ड के प्रजापति नौटियाल ने बताया कि मौसम अनुकूल होने और मार्ग खुलने के बाद ही यात्रा प्रारंभ की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मौसम साफ होने तक यात्रा स्थगित रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।