नीलकंठ मोटर मार्ग पर कार का टायर फटा- संवाद
दर्शन के लिए नीलकंठ जा रहे कांवड़ यात्रियों की कार का रविवार सुबह खैरखाल के समीप टायर फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर कार में बैठे सभी चार कांवड़ यात्री घबरा गए। गनीमत रही कि कार सड़क से खाई की तरफ नहीं गई। टायर फटने के बाद कार बीच सड़क पर रुक गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यातायात निरीक्षक लक्ष्मणझूला संदीप तोमर ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़ी कार से जाम जैसी स्थिति बन गई थी।