फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू टिकैत का तीन दिवसीय धरना समाप्त

Sun, 23 Aug 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली, सिंचाई, खाद और जंगली जानवरों से फसल नुकसान समेत 11 मांगों के समाधान का मिला आश्वासन
विज्ञापन

डोईवाला। किसानों की 11 सूत्री मांगों के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा तहसील मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय धरना रविवार को एसडीएम डोईवाला के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसानों ने बिजली, सिंचाई, खाद और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि कृषि प्रधान देश में किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविवार को धरनास्थल पर किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान सभा डोईवाला के अध्यक्ष बलबीर सिंह, याकूब अली और जाहिद अंजुम ने भी धरने में पहुंचकर किसानों की मांगों का समर्थन किया। भाकियू टिकैत के संरक्षक गुरदीप सिंह, जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा और प्रदेश कार्यालय प्रभारी हरेंद्र सिंह बालियान ने कहा कि बिजली, सिंचाई और खाद से जुड़ी समस्याओं के साथ जंगली जानवरों की ओर से फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान से किसान परेशान हैं। इन समस्याओं के कारण किसान कृषि कार्यों से हतोत्साहित हो रहा है। धरनास्थल पर तहसील, वन विभाग, ऊर्जा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने तीन दिवसीय धरना समाप्त कर दिया।प्रदर्शन के समापन पर जसबीर सिंह, हरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, इरफान, शाहीद, गुरदीप सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें