डोईवाला। भाजपा नगर मंडल की ओर से आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर धर्मूचक स्थित आंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उनका देशहित में योगदान का स्मरण किया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छता एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, परमिंदर सिंह बाबू, पंकज शर्मा, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, गोपाल, हुकम सिंह, मनमोहन नौटियाल आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा माजरी ग्रांट के कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, राजकुमार राज, प्रताप बस्सी,मंगल सिंह, चंद्रभान आदि उपस्थित रहे।