फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिलिंडर में 2 से 2.5 किलो गैस कम मिलने पर एजेंसियों पर जुर्माना

Thu, 20 Aug 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-डोईवाला, रानीपोखरी, थानो, भोगपुर और ऋषिकेश में विधि माप विज्ञान विभाग का दो दिवसीय अभियान
विज्ञापन

ऋषिकेश। अगर घर में गैस सिलिंडर एक महीने में ही खत्म हो रहा है तो उपभोक्ता घटतौली का शिकार हो सकते हैं। विधि माप विज्ञान विभाग की टीम ने डोईवाला, रानीपोखरी, थानो, भोगपुर और ऋषिकेश क्षेत्र में दो दिन तक चलाए गए अभियान के दौरान गैस सिलिंडरों की जांच की। इस दौरान प्रत्येक सिलिंडर में करीब दो से ढाई किलोग्राम गैस कम मिली। विधि माप विज्ञान विभाग, ऋषिकेश के वरिष्ठ निरीक्षक जगदीश उनियाल ने बताया कि विभाग की नियंत्रक रुचि मोहन रयाल के निर्देश पर अभियान चलाया गया। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में गैस वितरण के लिए जा रहे वाहनों में लदे सिलिंडरों की आकस्मिक जांच की। जांच में गैस की मात्रा कम पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसियों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही भविष्य में इस तरह की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नोटिस भी जारी किए गए। जगदीश उनियाल ने उपभोक्ताओं से सिलिंडर लेते समय उसका वजन अवश्य जांचने की अपील की। उन्होंने बताया कि विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें