फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिलिंडर में 3 से 4 किलो गैस कम मिली

Fri, 27 Mar 2026 03:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांडी बाजार में यमकेश्वर गैस एजेंसी द्वारा निर्धारित मात्रा से 3 से 4 किलो कम गैस वाले सिलिंडर वितरित करने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता की शिकायत पर एजेंसी ने सिलिंडर तो बदल दिया, लेकिन घटतौली की इस घटना से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में रोष है। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जांच करवाई जाएगी।



कांडी बाजार में यमकेश्वर गैस एजेंसी की ओर से दो गैस सिलिंडर उतारे गए। कांडी निवासी उपभोक्ता गब्बर सिंह ने जब सील लगे सिलिंडर का वजन कराया तो 3 से 4 किलोग्राम गैस कम निकली। सिलिंडर में 26.890 ग्राम गैस निकली। जबकि भरे हुए गैस सिलिंडर में 29.700 किलोग्राम गैस होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस पर उपभोक्ता ने एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि देर शाम यमकेश्वर गैस संचालक ने उपभोक्ता को गैस से पूरा भरा सिलिंडर वापस कर दिया। 930 रुपये के हिसाब से सिलिंडर में एक किलो गैस की कीमत लगभग 62 रुपये है। एक सिलिंडर में 3 किलो गैस कम देने से उपभोक्ता को करीब 186 रुपए का नुकसान हुआ।



वहीं, पूर्ति विभाग की ओर से नीलकंठ, घट्टूगाड, मोहनचट्टी स्थित होटलों, रिजॉर्ट और दुकानों में छापा मारा जा रहा है लेकिन पूर्ति निरीक्षक गैस गोदामों में जांच करने की जहमत नहीं उठा पा रहे हैं। क्षेत्र में गैस सिलिंडर में 3 से 4 किलो गैस कम होना नई बात नहीं है। पूर्व में भी कई बार कम गैस मिलने की शिकायत की आ चुकी हैं।





कोट-



कांडी निवासी उपभोक्ता को कम गैस मिलने की शिकायत मिली है। उपभोक्ता के लिए पूरी गैस भरा सिलेंडर भिजवाया जा चुका है। यदि एजेंसी कर्मी ने सिलिंडर में छेड़छाड़ की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण कुमार, प्रबंधक,यमकेश्वर गैस एजेंसी
विज्ञापन


-



यदि यमकेश्वर स्थित गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को कम वजन वाले सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं तो इस मामले की जानकारी जुटाई जाएगी। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी गढ़वाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें