झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में एक महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बैतड़ी के डिलाशैनी नगरपालिका-4, नुवाकोट, तडीबाटा गांव निवासी 30 वर्षीय भागीरथी सार्की गांव के नजदीक बीरापौड़ की पहाड़ी में पालतू पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। घाट काटने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। डिलाशैनी के वार्ड अध्यक्ष हरी दत्त पंत ने बताया कि महिला के गिरने का पता चलने पर ग्रामीण घटनास्थल में पहुंचे लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। भागीरथी अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है।