पिथौरागढ़। जिले में मौसम बदलाव के कारण वायरल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक गर्मी के मौसम में सुबह-शाम ठंड पड़ने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। अधिकतर लोग वायरल से जूझते हुए इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। रोजाना 25 से 30 मरीज वायरल से ग्रसित मिल रहे हैं। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने कहा कि बुखार, खांसी, टाइफाइड आदि बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। बीमारी से बचने के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है।