फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो केंद्रों में कड़े सुरक्षा के इंतजाम के बीच होगी नीट की परीक्षा

Fri, 19 Jun 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में दो केंद्रों में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा 21 जून को होगी। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। परीक्षा को लेकर डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में परीक्षा की तैयारी और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता व गोपनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय आठ गांव शिलिंग केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रों में परीक्षार्थियों की सुविधा के सभी व्यवस्थाओं के साथ ही पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। यहां एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा, सीईओ तरुण पंत, सिटी कोऑर्डिनेटर भुवन चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें