फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छह जुलाई को पहुंचेगा कैलाश यात्रियों का पहला दल

Wed, 17 Jun 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों पर आयोजित बैठक में मौजूद डीएम आशीष भटगाईं और
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद में कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष यात्रा के लिए 10 दल प्रस्तावित हैं। प्रत्येक दल में 50 श्रद्धालु शामिल होंगे। कुल 500 श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा करेंगे, जिनके आवागमन के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से 12 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टगांई ने यह जानकारी दी। बैठक में केएमवीएन, भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस, चिकित्सा और राजस्व विभाग सहित यात्रा से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा का प्रथम दल आगामी 6 जुलाई को पिथौरागढ़ पहुंचेगा। उन्होंने केएमवीएन और सभी संबंधित विभाग निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें