फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टैक्सी स्टैंड निर्माण में देरी पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पांच साल से निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड का कार्य पूरा न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल का पुतला फूंका। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंचल चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और टैक्सी चालकों ने यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक और सरकार क्षेत्र का विकास करने में नाकाम रहे हैं। टैक्सी स्टैंड के अभाव में सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। इससे व्यापारियों, वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि टैक्सी स्टैंड निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने एक महीने के भीतर टैक्सी स्टैंड नहीं बनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। चेतावनी में चक्का जाम करने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

पुतला जलाने वालों में ललित भंडारी, शेर सिंह चुफाल, मोहन राम, त्रिलोक प्रसाद, हिमांशु चुफाल, बसंत जोशी, राजू बोरा, उमेद विश्वकर्मा, सुजाता देवी, सिमरन धपवाल, दीपक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें