फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खेतों से नमी गायब, सूख रही फसल

Tue, 30 Dec 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अस्कोट क्षेत्र में नमी नहीं होने से सूखे खेत। संवाद
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़) । काफी समय से बारिश नहीं होने से काश्तकार मायूस हैं। खेतों से नमी गायब होने से फसल सूख रही है।
विज्ञापन

खोलिया गांव, धौलाकोट, बड़ी गांव, गदाली, हेल्पिया, देवल, हिनकोट, रसगाड़ी, सुनाकोट, गरखा, पायली गांव, हुड़की, पसमा, डांगठी, मझेड़ा, बाराकोट आदि गांवों में किसानों ने गेहूं, जौ, मसूर सरसों आदि की फसल बोई है। कई जगहों पर फसल जमीन से ऊपर ही नहीं आ पाई है। किसान लंबे समय से बारिश के लिए आसमान ताक रहे हैं। बदरा तो आ रहे हैं लेकिन दगा दे रहे हैं। कृषक हीरा सिंह, टीका सिंह, प्रेम सिंह, गंगा देवी, तुलसी देवी आदि का कहना है कि मौसम की बेरुखी से फसल नुकसान का अंदेशा है। गेहूं की फसल को बढ़वार के लिए नमी की जरूरत होती है। खेतों में नमी नहीं होने से फसल बढ़ नहीं पा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें