फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मनीषा का एआई पर लेख राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

Fri, 03 Jul 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर की एमएससी की छात्रा मनीषा जोशी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के आयोजित भारतीय अंतरिक्ष हैकथन-2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मशीन लर्निंग और एआई के माध्यम से शहरी ताप समन और शीतलन विषय पर लेख प्रस्तुत किया है। यह लेख राज्य स्तर से चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर के लिए हैदराबाद इसरो के केंद्र को भेजा गया है। कुमाऊं मंडल से पहली बार छात्रा के रिसर्च प्रोजेट के लिए चयन होने से सीमांत जिले में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर परिसर निदेशक डाॅ. हेम पांडेय, कुलानुशासक डॉ. कमलेश भाकुनी, जिला संयोजक इसरो कार्यक्रम नवल जोशी, डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ. चारू चंद्र पंत, डॉ. प्रीति पंत, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. रुचिता पगरिया, डॉ. कौशल किशोर बिजलवान, डॉ. चंदन सिंह जीना, दिनेश जोशी आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें