चंपावत। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत समाज कल्याण विभाग 30 युवाओं को जेरियाट्रिक केयर का तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण देगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 05946-297051 या ई-मेल directorsocialwelfaregmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।