फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डेढ़ दशक बाद भी बरकरार है डीडीहाट-दून सेवा शुरू होने का इंतजार

Tue, 14 Oct 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। विकासखंड से देहरादून रूट पर 15 साल बाद भी रोडवेज बस के पहिए नहीं घूम सके हैं। डेढ़ दशक पहले इस रूट पर संचालित सीधी बस सेवा बंद कर दी गई थी। इस सेवा के बंद होने से क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। यात्रियों को देहरादून जाने के लिए टैक्सी से 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आकर बस पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन



वर्ष 2010 तक डीडीहाट-देहरादून रूट पर सीधी बस का संचालन होता था। इससे लोगों को देहरादून जाने में सहूलियत होती है। परिवहन निगम ने अचानक बस सेवा को बंद कर दिया था। इसके बाद यह सेवा फिर शुरू नहीं हो सकी है।
पिथौरागढ़ डिपो के पास बसों का बेड़ा तो बढ़ा लेकिन इस रूट पर फिर से सेवा शुरू करने से निगम ने हाथ पीछे खींच लिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रियों को देहरादून जाने के लिए अतिरिक्त धन और समय खर्च करना पड़ रहा है। डीडीहाट से देहरादून जाने वाले यात्रियों का फेरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


दून जाने के लिए पहले टैक्सी बदलकर हल्द्वानी या जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इसके बाद देहरादून के लिए बस पकड़नी पड़ती है। कई बार बस सेवा शुरू करने की मांग की गई लेकिन परिवहन निगम और प्रशासन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कहा कि यदि शीघ्र सेवा शुरू नहीं हुई तो आंदोलन होगा। संवाद



कोट

डीडीहाट से प्रदेश की राजधानी के लिए सीधी बस सेवा शीघ्र शुरू की जानी चाहिए। बस संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। - प्रकाश बोरा, स्थानीय

लोगों को किसी न किसी काम से आए दिन देहरादून जाना पड़ता है। सीधी बस सेवा न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा शुरू नहीं हुई तो आंदोलन होगा। - गोविंद लाल शाह, स्थानीय


डीडीहाट-देहरादून बस को बंद करना गलत निर्णय है। इस सेवा को फिर से शुरू करना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। आरएस चौहान,

डीडीहाट-देहरादून बस सेवा जल्द शुरू की जानी चाहिए। इससे क्षेत्र की एक बढ़ी आबादी को लाभ मिलेगा और जाने-आने में उनका पैसा और समय भी बचेगा। डीएस पांगती, संयोजक, डीडीहाट विकास संघर्ष समिति

कोट
डीडीहाट-देहरादून रूट पर बंद बस सेवा के संचालन के प्रयास होंगे। इस मामले में परिवहन निगम के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें