फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज

Tue, 30 Jun 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला पंचायत की बैठक राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में वन विकास निगम के अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने अधिकारियों जिला पंचायत सदस्यों के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों की एक-एक करके समस्याएं सुनी और तत्काल समाधान के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन सहित विभिन्न विभागों की संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने और जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशील व उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी ने किया। यहां उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, कृष्णा जोशी, योगेश जोशी, अशोक माहरा, पुष्कर राम, सोनू बोहरा, मनीषा कालाकोटी, सरस्वती चंद, सीडीओ डॉ. जीएस खाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें