मुवानी (पिथौरागढ़)। चिटगालगांव के ग्रामीणों ने चमू बैंड-चौबाटी सड़क का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग पर एसडीएम को डाक से ज्ञापन भेजा। प्रधान मोहन राम आदि ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1994 में चमू बैड़ से चौबाटी तक 15 किलोमीटर सड़क को स्वीकृति मिली थी। 32 वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। धुरौली, कांडा, चिटगालगांव, भाटीगांव, गैराड़, मेल कूड़ा के ग्रामीण सड़क न बनने से परेशान हैं। सभी ने जल्द सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद