फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग खुला, यात्रा के लिए रवाना हुए यात्री

Fri, 19 Sep 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। आखिरकार आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर आवाजाही शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। सड़क खुलने के बाद 375 यात्री आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ के पास मलबा और बोल्डर गिरने से बीते तीन दिनों से आवाजाही ठप थी। तहसील प्रशासन ने बीते बृहस्पतिवार 375 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किए लेकिन बंद सड़क ने उनकी राह रोक दी। ऐलागाड़ के पास पहुंचकर यात्री सड़क खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। सड़क नहीं खुली तो यात्री तहसील मुख्यालय लौटे। शुक्रवार दोपहर मलबा और बोल्डर हटाकर आवाजाही शुरू हुई तो सभी यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना हुए। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सड़क पर आवाजाही शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें